फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरूत धमाका: आखिर कितना खतरनाक है अमोनियम नाइट्रेट?

Sat, 08 Aug 2020 06:06 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बेरूत में भीषण विस्फोट - फोटो : ANI
छह साल पहले लेबनान की राजधानी बेरूत के तट पर एक जब्त किये गए जहाज से तकरीबन तीन हजार टन अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। तभी से ये अमोनियम नाइट्रेट बंदरगाह के पास एक वेयरहाउस में रखा था। मंगलवार की शाम अमोनियम नाइट्रेट के इसी जखीरे में धमाका हुआ और देखते ही देखते दर्जनों लोगों की जान चली गई। इस घटना में करीब चार हजार लोग घायल भी हुए।

राष्ट्रपति माइकल इयोन ने ट्वीट कर कहा, "ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि 2750 टन विस्फोटक नाइट्रेट असुरक्षित तरीके से स्टोर कर रखा गया था। धमाका कैसे हुआ इसकी जांच अभी जारी है।" ऐसे में सवाल उठता है कि अमोनियम नाइट्रेट आखिर चीज क्या है और ये इतना खतरनाक क्यों है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अमोनियम नाइट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
अमोनियम नाइट्रेट क्या है?
अमोनियम नाइट्रेट सफेद रंग की रवेदार चीज होती है, जिसका औद्योगिक स्तर पर बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। इसका सबसे बड़ा इस्तेमाल नाइट्रोजन के स्रोत के रूप में ऊर्वरक के लिए होता है। लेकिन इसके साथ ही खनन उद्योग के लिए विस्फोटक तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में केमिस्ट्री के प्रोफेसर आंद्रे सेला कहते हैं, "ये जमीन पर यूं ही नहीं मिलता है, क्योंकि ये एक सिंथेटिक किस्म की चीज है, जो अमोनिया और नाइट्रिक एसिड की प्रतिक्रिया से तैयार किया जाता है।"

अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन दुनिया भर में होता है और खरीदने के लिहाज से ये सस्ता पड़ता है। लेकिन इसे स्टोर करना एक समस्या हो सकती है। अतीत में अमोनियम नाइट्रेट की वजह से कई बड़ी और गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अमोनियम नाइट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
अमोनियम नाइट्रेट कितना खतरनाक है?
प्रोफेसर आंद्रे सेला बताते हैं कि 'अपने आप में अमोनियम नाइट्रेट से कोई खतरा नहीं है। इसे हैंडल करना तुलनात्मक रूप से सुरक्षित है। लेकिन अगर आपके पास अमोनियम नाइट्रेट की बड़ी मात्रा लंबे समय के लिए यूं ही पड़ी रहे तो ये खराब होना शुरू हो जाता है।'

आंद्रे सेला कहते हैं, "असली दिक्कत तब आती है, जब लंबे वक्त के लिए स्टोर करने पर ये वातावरण की नमी सोखने लगता है और आखिर में ये एक बड़ी सी चट्टान में बदल जाता है।" यही अमोनियम नाइट्रेट को बेहद खतरनाक बना देता है। क्योंकि अगर वो आग के संपर्क में आया तो जबरदस्त रासायनिक प्रतिक्रिया की संभावना बन जाती है।

4 of 7
अमोनियम नाइट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
आसमान में मशरूम जैसे बादल क्यों बनते हैं?
बेरूत में हुए बम धमाकों के दौरान दुनिया ने आग से धुएं की एक बड़ी लहर को उठते देखा। फिर धमाके हुए और उसके बाद आसमान में मशरूम यानी कुकुरमुत्ते जैसे बादल दिखने लगे। आंद्रे सेला बताते हैं, "धमाके की तेज आवाज हुई और आप देख सकते थे कि सफेद बादलों का एक घेरा ऊपर की तरफ उठने लगा। ये शॉक वेव कम्प्रेस्ड एयर से पैदा होता है। ये हवा तेजी से फैलती है और फिर अचानक ठंडी हो जाती है, जिससे आसपास की नमी एक जगह जमा हो जाती है, बादल इसी से बनते हैं।"
विज्ञापन

5 of 7
बेरूत धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
धमाके से बनने वाली गैस कितनी खतरनाक है?
जब अमोनियम नाइट्रेट में धमाका होता है, तो इससे नाइट्रोजन ऑक्साइड और अमोनिया जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं। नारंगी रंग का धुआं नाइट्रोजनडायक्साइड की वजह से पैदा होता है। इसे अक्सर वायु प्रदूषण से जोड़ा जाता है। प्रोफेसर सेला बताते हैं, "अगर धमाके की जगह पर तेज हवा ना हुई तो आसपास के लोगों को बड़ा खतरा हो सकता है।"
विज्ञापन

6 of 7
अमोनियम नाइट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या इसका इस्तेमाल बम बनाने में होता है?
जबरदस्त धमाके की ताकत रखने वाले इस केमिकल कम्पाउंड (रासायनिक यौगिक) का इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं विस्फोटक के तौर पर करती हैं। चरमपंथी गतिविधियों में भी अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया जाता रहा है। साल 1995 में अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में हुए बम धमाकों में अमोनियम नाइट्रेट का कहर दुनिया ने देखा था। इस घटना में टिमोथी मेकवे ने दो टन अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल करके एक ऐसा बम तैयार किया था, जिससे एक फेडरल बिल्डिंग उड़ा दी गई। उस धमाके में 168 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमोनियम नाइट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कभी और भी ऐसा हुआ?
  • साल 1921 में जर्मनी के ओप्पाउ शहर में अमोनियन नाइट्रेट के कारण एक कारखाने में धमाका हुआ था। उस वक्त अमोनियम नाइट्रेट की मात्रा 4500 टन थी और दुर्घटना में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
  • अमेरिका के इतिहास की सबसे जानलेवा औद्योगिक दुर्घटना साल 1947 में टेक्सास के गालवेस्टन बे में हुई थी। बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में 2000 टन अमोनियम नाइट्रेट की मात्रा रखी हुई थी और इसमें विस्फोट हो गया। उस हादसे में कम से कम 581 लोग मारे गए थे।
  • साल 2015 में चीन के तियानजिन बंदरगाह पर अमोनियम नाइट्रेट से जुड़ी एक दुर्घटना में 173 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें