Barack Obama Aliens: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस और एरिया को लेकर बड़ी बात कही है। उनसे एक पॉडकास्ट में सवाल किया गया कि क्या एलियंस सच में हैं? ओबामा ने कहा कि एलियंस सच में हैं, लेकिन मैंने नहीं देखा है और वो एरिया 51 में छिपे नहीं हैं। अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर दी।
क्या है ओबामा का बयान?
यह पॉडकास्ट 14 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ है। इसमें ओबामा से सवाल पूछा गया कि क्या एलियंस रियल हैं? ओबामा ने जवाब दिया वे रियल हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और वे एरिया 51 या कहीं छिपे नहीं हैं। वहां कोई अंडरग्राउंड जगह नहीं है। जब तक कि कोई बहुत बड़ी साजिश न हो और उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रपति से छिपाया हो।