फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Girl Suffering From Harlequin Ichthyosi: एक दिन में 2100 कैलोरी लेती है ये 4 साल की बच्ची, इस दुर्लभ बीमारी से है पीड़ित

Thu, 03 Feb 2022 05:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है ये बच्ची (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Instagram/harlequindiva
 
दुनियाभर में कई लोग अजीबोगरीब बीमारियों से पीड़ित हैं। अमेरिका में रहने वाली एक मासूम लड़की ऐसी ही बीमारी से ग्रसित है। दुर्लभ बीमारी का सामना कर रही चार साल की एना रिले एक दिन में 2100 कैलोरी कंज़्यूम कर ले रही है। यानी वह एक जवान इंसान के बराबर भोजन करती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में रहने वाली एना रिले हार्लेक्विन इचथ्योसिस (Harlequin Ichthyosis) नामक बीमारी से पीड़ित है। इस दुर्लभ स्थिति की वजह से त्वचा का सामान्य से ज्यादा तेजी से विकास होता है। इस दुर्लभ बीमारी से ग्रसित मासूम बच्ची की त्वचा के ऊपर की परत का ठीक से विकास नहीं होता है। इसकी वजह से त्वचा रूखी और लाल हो जाती है जिससे पूरा शरीर प्रभावित होता है। बताया जाता है कि एना रिले के जन्म के बाद ही उनकी त्वचा सख्त होने लगी थी। हालांकि चिकित्सा देखभाल की वजह उसने सामान्य जीवन जी रही है। 
विज्ञापन

2 of 3
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है ये बच्ची (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Instagram/harlequindiva
जानिए क्या है इसका साइड इफेक्ट

एना रिले के शरीर की इतनी ज्यादा अतिरिक्त त्वचा बढ़ गई है जिसकी वजह से उसे एक साइड इफेक्ट भी झेलना पड़ रहा है। अब उसको त्वचा को वैसा ही बनाए रखने के लिए सामान्य से ज्यादा कैलोरी लेना पड़ता है। वह एक दिन 2,100 कैलोरी खाती है। इतनी कैलोरी एक जवान आदमी ही कंज़्यूम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है ये बच्ची - फोटो : Instagram/harlequindiva
हर तीन घंटे पर करती है स्नान

एना रिले को इस दुर्लभ बीमारी की वजह हर तीन घंटे पर स्नान करना पड़ता है और उसे हर दो घंटे में क्रीम लगाया जाता है। इन परेशानियों का वह हर दिन सामना करती है। लेकिन वह अपने शारीरिक परेशानियों से लड़ते हुए भी मुस्कुराती है। एना की मां उससे बहुत प्यार करती हैं और उसकी देखभाल का पूरा ख्याल रखती हैं। हर्लेक्विन इचथ्योसिस से पीड़ित बच्चों की त्वचा सूखी, पपड़ीदार 'मछली' की तरह होती है। यह एक बेहद दुर्लभ बीमारी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें