फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Scary Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने डराया, पूरी दुनिया में बड़ी महामारी का खतरा

Wed, 25 Jun 2025 07:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Scary Prediction: बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि आने वाले वर्षों में एक वायरस आएगा। यह वायरस लोगों की उम्र तेजी से बढ़ा देगा और लोग तेजी से बूढ़े होने लगेंगे।
विज्ञापन
1 of 1
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने डराया, पूरी दुनिया में बड़ी महामारी का खतरा - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Scary Prediction: बाबा वेंगा को बालकन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। अक्सर उनकी भविष्यवाणियां तेजी से वायरल होती हैं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं जिन्होंने दुनिया को डरा दिया है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा की मृत्यु के दशकों बाद भी उनकी भविष्यवाणियों की चर्चा होती है, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हुई हैं। अब बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी फिर से वायरल हो रही है। इसनें उन्होंने एक खतरनाक वायरस का जिक्र किया है। कुछ वर्षों बाद एक ऐसा वायरस आने वाला है जो बेहद ही खतरनाक होगा। आइए जानते हैं बाबा वेंगा इस भविष्यवाणी के बारे में...

बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जो बेहद डरावनी हैं। बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी।

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि आने वाले वर्षों में एक वायरस आएगा। यह वायरस लोगों की उम्र तेजी से बढ़ा देगा और लोग तेजी से बूढ़े होने लगेंगे। बाबा वेंगा के मुताबिक, 2084 में बड़े प्रकृति बदलाव देखने को मिलेंगे। इस साल प्रकृति फिर से खुद को पुनर्जीवित करना शुरू करेगी।

World Biggest Mysteries: इतिहास की वो सात अनसुलझे रहस्य, जिन्हें आज तक नहीं सुलझा पाया कोई

उन्होंने कहा कि वर्ष 2088 तक एक ऐसा वायरस आएगा, जो लोगों को तेजी से बूढ़ा बना देगा। लोगों की उम्र तेजी से बढ़ने लगेगी और कम उम्र में ही लोग बुढ़ापे वाली बीमारियों से घिर जाएंगे। इसके बाद 2097 तक वायरस जड़ से खत्म हो जाएगा और इसके बाद 2111 तक मनुष्य तेजी से रोबोट बनने लगेंगे। वह रोबोट की तरह की काम करने लगेंगे।

Viral Video: शख्स ने चुरा ली फ्लाइट में रखी लाइफ जैकेट, चोरी के बाद भी सीना जोरी कर रहा था आदमी, देखें वीडियो

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थी, जो पूरी तरह सच साबित हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें