जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
- फोटो : Freepik
रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा। इससे भयंकर सुनामी उठेगी। इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीप, ताइवान के तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। तात्सुकी ने दावा किया है कि यह 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर तैयारी नहीं की गई, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती है।