Baba Vanga Predictions: दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा भी शामिल हैं। बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं। इन भविष्यवाणियों में कई डराने वाली भी हैं। बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक फकीर थीं जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा (Baba Vanga) दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं जिन पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की 12 साल की उम्र में ही आंखें खराब हो गई थीं। उनकी 11 अगस्त 1996 को मौत हुई थी। इससे पहले उन्होंने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा की कितनी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।