फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga: रोम में होगा खलीफा का शासन, 2044 में यूरोप हो जाएगा खत्म, बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया

Thu, 16 Oct 2025 02:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इसकी वजह यह है कि बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इसकी वजह यह है कि बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच हुई हैं। भविष्यवाणियों को लेकर उनकी अक्सर चर्चा होती है। उनकी कुछ भविष्यवाणियां एक बारि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं, क्योंकि इनकी वजह से लोगों के मन में भय पैदा हो गया है। बाबा वेंगा ने यूरोप और रोम को लेकर बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की है। 

रोम के बीच में वेटिकन सिटी बसा हुआ है, जहां पर कैथलिक चर्च का मुख्यालय है। यहां पर ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप रहते हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के बाद अब सवाल है कि क्या रोम में 18 साल बाद एक खलीफा का शासन होगा? क्या यूरोप तबाह हो जाएगा और वहां लगभग आबादी खत्म हो जाएगी? आइए जानते हैं कि आखिर बाबा वेंगा क्या भविष्यवाणियां की हैं?
 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा को भविष्वाणियों की वजह से ही बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा की इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंक को लेकर भविष्यवाणी सच साबित हुई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने ग्रेट मुस्लिम वॉर की भविष्यवाणी की थी। उनकी इन डराने वाली भविष्यवाणियों में 2016 में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा यूरोप पर आक्रमण की चेतावनी दी गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि एक संघर्ष 2010 में अरब स्प्रिंग के साथ शुरू होगा, जो सीरिया में होगा। यहां पर मुस्लिम यूरोपीय लोगों के खिलाफ केमिकल युद्ध का इस्तेमाल करेंगे। अब बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा विषय बन गया है। 

Viral Video: मेट्रो के अंदर भीख मांग रहा था शख्स, पुलिस को देखकर भी नहीं रुका, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

4 of 5
बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
रोम के केंद्र में होगा खलीफा का शासन

बाबा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2043 तक रोम के केंद्र में एक खलीफा का शासन होगा। यह भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है, क्योंकि रोम के मध्य में वेटिकन सिटी स्थित है। सबसे खास बात यह है कि यह कैथलिक चर्च का मुख्यालय है और यहीं पर पोप रहते हैं। 

Viral Video: बाइक पर बैठी आंटी का ठनका माथा, चलती गाड़ी पर कर दिया तगड़ा क्लेश, अंकल को खूब मारे घूंसे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
क्या यूरोप हो जाएगा खत्म?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, यूरोप 2044 के आखिर तक वैसा नहीं होगा जैसा कि पूरी दुनिया इसे अभी जानते हैं। पूरी आबादी के व्यवस्थित उन्मूलन के बाद यूरोप का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इससे महाद्वीप लगभग खाली हो जाएगा। उनकी चेतावनी है कि ऐसा बड़े पैमाने पर संघर्ष और आतंक की वजह से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें