फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ, धरती पर नहीं होगी रात! इस साल दो हो चुकी हैं सच

Thu, 22 Sep 2022 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ - फोटो : Twitter @Ravalanath
Baba Vanga Predictions: दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (baba vanga ki bhavishyavani) ने कई भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा की अब तक कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए भी कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर थीं। उनकी साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हो गई हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं जिन पर दुनिया यकीन करती है। अब बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी ने दुनिया को खौफ में डाल दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
बाबा वेंगा ने मरने से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की थी जिसके कारण दुनिया खौफ में है। दुनिया के खत्म होने की बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी। उन्होंने बताया है कि साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी
विज्ञापन

3 of 6
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ - फोटो : Twitter @CoachChic
जानिए कब धरती पर नहीं होगी रात

दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि एक समय आएगा जब धरती पर रात नहीं होगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2100 में धरती पर रात नहीं होगी।

4 of 6
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ - फोटो : Pixabay
भारत पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भारत को लेकर भी डराने वाली भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक, देश में फसलों और खेतों पर टिड्डियां का हमला होगा जिसके चलते भूखमरी पैदा हो सकती है। इसके अलावा भारत में अकाल जैसी आपदा उत्पन्न होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ - फोटो : Pixabay
साल 2022 भविष्यवाणियां हुईं सच

बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, कुछ देशों को पानी की कमी से पेरशानी होगी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों से कम पानी इस्तेमाल करने को निर्देश दिया है। 1950 के दशक के बाद से देश में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली में भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखा पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ - फोटो : Pixabay

बाबा वेंगा ने साल 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की संभावना जताई थी। इसके अलावा कहा था कि भूकंप आएगा और सूनामी आएगी। भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची हुई है जिसके बारे में बाबा वेंगा ने कहा था। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी बाढ़ ने लोगों को प्रभावित किया है। इसको देखकर लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें