फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के अंदर भारत में आ सकती है ये बड़ी मुसीबत

Thu, 17 Nov 2022 11:30 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
Baba Vanga Prediction: बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं। बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) अभी सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया यकीन करती है। अब बाबा वेंगा की भारत पर की गई भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने भारत को लेकर क्या भविष्यवाणी की है? 

 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Twitter@AnyerlinB
भारत के बारे में डरावनी भविष्यवाणी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में तापमान कम होगा जिसकी वजह से टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा। भोजन की तलाश में टिड्डियां भारत पर हमला करेंगी।  टिड्डियों के हमलों में फसलों को भारी नुकसान होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay
इसकी वजह से भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है। अगर बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित होती हैं, तो देश में बड़ी मुसीबत आ सकती है। इससे पहले बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं जिनकी वजह से लोगों के मन में डर समा गया है। 

Mysterious World: यहां सुमद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया, रहते हैं ये खतरनाक जीव

4 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay
जानिए कौन दो भविष्यवाणियां हुई हैं सच

बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इनमें कुछ देशों में पानी की कमी से परेशानी होने की बात कही थी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों को कम पानी इस्तेमाल करने को कहा है। 1950 के दशक के बाद से इन देशों में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली को भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखे का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay

बाबा वेंगा ने कहा था कि इस साल एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आएगी। इसके अलावा भूकंप और सूनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इस साल भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची थी। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। इससे लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।

Optical Illusion: तस्वीर में छिपकर बैठा है खतरनाक बाघ, हिम्मत है तो 17 सेकंड के अंदर खोजकर दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Twitter @CoachChic
जानिए कौन थीं बाबा वेंगा

बुल्गारिया की रहने वाली भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक फकीर थीं और दृष्टिहीन थीं जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा की सिर्फ 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अगस्त 1996 में बाबा वेंगा की स्तन कैंसर से मौत हो गई थी। लेकिन अपनी मौत से पहले ही उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें