फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर

Sun, 01 Jun 2025 12:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी किताब में कोरोना की पहली लहर के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि साल 2020 में एक अनजाना वायरस आएगा। यह बीमारी अप्रैल में अपने चरम पर होगी।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Predictions on Corona Virus: कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर देश में बढ़ रहे हैं। सरकार की तरफ से 31 मई को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3395 हो गई है। बीते 24 घंटों में 685 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, तो वहीं 1,435 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। सबसे चिंता की बात यह है कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हुई है। अब इस बीच बाबा वेंगा की कोरोना वायरस के लौटने की भविष्यवाणी वायरल हो गई है। 

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी किताब में कोरोना की पहली लहर के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि साल 2020 में एक अनजाना वायरस आएगा। यह बीमारी अप्रैल में अपने चरम पर होगी। बाबा वेंगा बुल्गेरिया की रहने वाली एक महिला थीं, जिन्हें भविष्यवक्ता के रूप में जाना जाता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने अपनी किताब 'The Future as I See It' में बताया है कि 2020 में आया वायरस 10 साल बाद दोबारा लौटेगा। लोग इससे अंदाजा लगा रहे हैं कि कोरोना वायरस की नई लहर 2030 में आएगी। बाबा वेंगा के मुताबिक, यह पहले से ज्यादा खतरनाक और ज्यादा मौतों की वजह बनेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर - फोटो : Freepik
वायरस के वापस आने को लेकर क्या कहता है विज्ञान? 

कोरोना वायरस के नाम से जाने जाना वाला सार्स-सीओवी-2 एक वायरस है। मेडिकल साइंस मानता है कि समय के साथ वायरस के अंदर म्यूटेशन आ सकते हैं, जो पहले से मौजूद इलाज व बचाव के तरीकों को चकमा दे सकते हैं और गंभीर हो सकते हैं। लेकिन साइंस के एडवांस होते रहने और पहले से वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी होने की वजह से उसे रोकना संभव व आसान है।

Ghost Town: इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग

4 of 5
कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर - फोटो : Freepik
कौन थीं बाबा वेंगा? 

बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी दुनिया को लेकर की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इसकी वजह से बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।

Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर - फोटो : Freepik
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थी, जो पूरी तरह सच साबित हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें