Baba Vanga Predictions 2025: साल के खत्म होते-होते दुनिया के कई देशों में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचाकर रख दी है। इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में बारिश और बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई। श्रीलंका में दित्वाह तूफान की वजह से भारी तबाही मची। भारत के कई राज्यों में भी इस तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया। इससे पहले म्यांमार में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट भी हुआ। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2025 में भयानक प्राकृतिक आपदा आएगी, जिससे तबाही मचेगी। अब माना जा रहा है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है।
2025 के लिए क्या थीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां?
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी 2025 में प्राकृतिक आपदा से दुनिया के कई देश प्रभावित होंगे। इसके अलावा उन्होंने दावा किया था कि साल 2025 में एक बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, वैश्विक बाजारों को अस्थिर करने वाली नीतियों से भू-राजनीतिक अस्थिरता आ सकती है। जब दुनिया में पहले आर्थिक उथल-पुथल जैसी स्थिति है, तो उनकी भविष्यवाणी पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। वर्तमान समय में दुनिया के कई आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।