प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कैथलीन फोल्बिग नामक महिला पर साल 1990 से 1999 के बीच अपने ही चार बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद वो साल 2003 से ही जेल में सजा काट रही है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के करीब 90 प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक याचिका ऑस्ट्रेलियाई अकादमी ऑफ साइंस द्वारा दायर की गई है। इस याचिका में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक कारणों से बच्चों की मौत होने के साक्ष्य की ओर इशारा किया है, जबकि महिला को बेबी किलर करार दे दिया गया था।