Athos Salome Predictions 2026: दुनिया में कई भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। सोशल मीडिया पर साल 2026 को लेकर कई भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं। एथोस सैलोमे को लीविंग नास्त्रेदमस के नाम से जाना जाता है।
एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियों को ईरान और वेनेजुएला के वर्तमान संकट से जोड़ा जा रहा है। अब लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की भविष्यवाणियां सच हो रही हैं? एथोस सैलोमे की 2025 और 2026 से जुड़ी कुछ भविष्यवाणियां वेनेजुएला में चल रहे राजनीतिक व आर्थिक संकट और ईरान में बने हालात से मेल खाती हैं। उनका कहना है कि पूरी दुनिया एक ऐसे युद्ध की तरफ बढ़ रही है, जहां असली दबाव हथियारों से नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और डिजिटली तरीके से बनाया जाएगा।