Asteroid 2024 Yr4: पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड को खतरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच जाएगी। वैज्ञानिकों ने कई ऐसी संभावना जताई कि पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हो सकती है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जिसके धरती से टकराने की संभावना जताई गई है। अब इस एस्टेरॉयड ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।
दरअसल, अब वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकरा सकता है। इसका नाम 2024 YR4 रखा गया है और धरती के लिए खतरनाक बताया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड के साल 2032 में पृथ्वी से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने कहा है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 के धरती के टकराने की संभावना अब 2.3 प्रतिशत है, जो बीते साल दिसंबर से अनुमानित 1.3 फीसदी ज्यादा है।