फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archaeology News: 3000 साल पुराने मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयी गुफाएं, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Sun, 05 Jun 2022 05:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयीं गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
Mysterious Cave: हमारी धरती रहस्यों से भरी हुई है। पृथ्वी पर कई ऐसी जगहें हैं जिनके रहस्यों से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इन रहस्यों की जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक आए दिन अपनी खोजबीन में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन मंदिर के नीचे रहस्यमयी गुफाओं को खोजा है। जिस मंदिर के नीचे यह गुफाएं मिली हैं वह तीन हजार साल पुराना है। 

पुरातत्वविदों की एक टीम ने प्राचीन मंदिर के नीचे इन रहस्यमयी गुफाओं को खोजा है। पेरू के एंडीज में मंदिर के नीच ये गुफाएं मिली हैं। इस प्राचीन मंदिर का नाम चाविन डी हुआंतार है जो उत्तर-मध्य एंडीज में स्थित है। एक समय यह मंदिर पूरे इलाके के लिए धार्मिक और प्रशासनिक केंद्र था। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद जॉन रिक का कहना है कि सुरंगों को मई की शुरुआत में खोजा गया था। जॉन रिक खुदाई करने वाले पुरातत्वविदों में शामिल थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयीं गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का मानना है कि मंदिर की भूलभुलैया गैलरियों से ज्यादा ये गुफाएं पुरानी हैं। यह मंदिर समुद्र तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कई सालों की खुदाई के बाद 35 सुरंगों के बारे में पता चला है। एक दूसरे से जुड़ी सुरंगों का निर्माण 1200 और 200 ईसा पूर्व के बीच एंडीज की तलहटी में हुआ था। रिक का कहना है कि यह सुरंगे बिल्कुल अलग हैं और इनका निर्माण भी अलग तरीके से किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयीं गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जानिए क्या है इतिहास

उन्होंने बताया कि खोज में ऐसी चीजे मिली हैं जिन्हें पहले कभी सुरंगों में नहीं देखा गया था। चाविन डी हुआंतार को साल 1985 में वैश्विक धरोहर  घोषित किया गया था। पेरू के सशस्त्र बलों ने 1997 में टुपैक अमारू रिवोल्यूशनरी मूवमेंट विद्रोही समूह के विरुद्ध चाविन डी हुआंतार ऑपरेशन चलाया था। सैनिकों ने इस समूह से बंधक 72 लोगों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान सैनिकों ने सुरंगों का एक नेटवर्क बनाया था। 

4 of 5
मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयीं गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

स्पेन में भी मिली रहस्यमयी गुफा

वैज्ञानिकों ने स्पेन में भी एक रहस्यमयी गुफा की खोज की है जिसमें 50 हजार साल तक प्राचीन इंसान रहे। वैज्ञानिकों की यह खोज बेहद हैरान करने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्राचीन इंसानों की कई पीढ़ियां इस रहस्यमयी गुफा में रही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयीं गुफाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter @Pauloaep
दक्षिणी स्पेन के मलागा नाम की जगह हैं जहां यह गुफा स्थित है। इस गुफा का नाम Cueva de Ardales है। इस गुफा की दीवारों पर प्राचीन कलाकृतियां, रेखाचित्र और पेंटिंग्स बनाई गई हैं जिनमें कई बेहद प्रसिद्ध हैं जबकि कुछ बेहद विवादित हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरातत्वविदों में इसको लेकर विवाद है। जिस दौरान की बात जा रही है उस समय नीएंडरथल मानव रहा करते थे। अब विवाद यह है कि क्या वह चित्रकारी कर सकते थे इसको लेकर विवाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें