स्पेन में एक प्राचीन मंदिर स्थित है जिसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। कहा जाता है कि इस मंदिर में तानाशाह जूलियस सीजर और रोमन पूजा करने के लिए आए थे। भगवान हरक्यूलिस से इन सभी लोगों ने ताकत पाने के लिए प्राथना की थी। अब पुरातत्वविद सोच रहे हैं कि उन्होंने इस पौराणिक मंदिर को खोज लिया है।
प्राचीन दस्तावेजों के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण नौवीं शताब्दी ईसा पूर्व हुआ था। इसको हरक्यूलिस गैडिटेनस का मंदिर कहा जाता है। दक्षिणी स्पेन में सेविले विश्वविद्यालय स्थित है। इस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक स्मारकनुमा इमारत के निशान को देखा है। इस निशान को लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग के इस्तेमाल से सैंक्टी पेट्री चैनल में देख गया है। शोधकर्ताओं ने एक संरचना की पहचान की है जिसका आयात 984 फीट लंबा और 492 फीट चौड़ा है। आईए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ा रहस्य..