दुनिया भर में कोरोना महामारी ने खूब तबाही मचाई। कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। इस महामारी ने बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, कोरोना एक ऐसी बीमारी है जो बहुत जल्दी फैलती है। इसका संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि, अभी भी ये बीमारी दुनिया से खत्म नहीं हुई है। एक के बाद एक लहर ने दस्तक देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है। वैसे तो दुनियाभर में इसके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी ही उपाय है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसी जगह हो जहां कोरोना का प्रभाव न देखा गया हो। हालांकि, ऐसा नहीं है दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला। दावा किया जा रहा है कि यहां पर कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में........