67 तरह के व्यंजनों की थाली
- फोटो : सोशल मीडिया
67 तरह के व्यंजनों वाली इस थाली में आंध्र प्रदेश के पकवान की कुल 5 कैटेगरी है। इनमें ड्रिंक्स, स्टार्टर्स, चाट, मेन कोर्स और मिठाई होती हैं। इन्हीं 5 कैटेगरी में ही ये 67 प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं। इन व्यंजनों को तैयार कर महिला ने इसका वीडियो बनाकर ट्वीटर पर पोस्ट किया। वीडियो को देखकर ट्वीटर यूजर्स के मुंह में पानी आने लगा और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।