सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल इस मेन्यू कार्ड में तमाम डिश के बीच एक खास तरह की डिश का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Social Media
इस रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड में 'Delicious Roasted Husband' नाम से इस डिश का जिक्र किया गया है। यानी कि आपको स्वादिष्ट भुना हुआ पति भी ऑर्डर करने पर खाने को मिल सकता है। इस डिश की कीमत करीब 182 रुपये है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Social Media
Delicious Roasted Husband डिश के नाम को लेकर लोग उत्सुकता से भर गए हैं और कई लोगों की हवा टाइट हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह मेन्यू कार्ड चीन के एक रेस्त्रां का है।
4 of 6
Anand Mahindra Tweeted
- फोटो : Social Media
देश के मशहूर उद्योगपति महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस रेस्त्रां का मेन्यू कार्ड शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैं इस रेस्टोरेंट में अपनी पत्नी के साथ जाने से पहले दो बार सोचूंगा। नहीं चाहता कि उनके दिमाग में कोई क्रिएटिव खयाल आए...! बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ट्विटर पर #whatsappwonderbox हैशटैग के साथ ऐसी ही मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
आनंद महिंद्रा के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर इस रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड पर चुटकुले बना रहे हैं। सवाल यह है कि क्या वाकई कुछ रेस्त्रां के टेबल पर इस तरह की डिश भी सर्व की जाती है। जबकि ट्विटर पर कई लोगों ने तर्क दिया है कि असल में यह चाइनीज भाषा से इंग्लिश में ट्रांसलेशन के चक्कर में हुआ है।
कहा जा रहा है कि किसी बेहद अक्लमंद अंग्रेजी के जानकार ने इस मेन्यू कार्ड का ट्रांसलेशन किया होगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड पर मजा लेते हुए लिखा है कि क्या पत्नी रोजाना पति को रोस्ट नहीं करती?