फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलने वाली दुनिया की पहली व्हेल, कहती है हेलो और बाय

Thu, 01 Feb 2018 03:44 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Whale - फोटो : SELF
फ्रांस के शोधकर्ताओं ने एक किलर व्हेल को इंसानों की तरह कुछ शब्द बोलना सीखा दिया है। यह व्हेल हेलो, बाय बाय और एमी शब्द का एकदम सटीक उच्चारण करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
व्हेल
यह एक से तीन तक गिनती भी गिनती है। दावा है कि भविष्य में व्हेल से सामान्य बातचीत संभव होगी। यह इंसानों की तरह बोलने वाली दुनिया की पहली व्हेल है। इससे पहले सिर्फ तोते, डाल्फिन और कुक्ष पक्षी इंसानी शब्दों का उच्चारण करने में सक्षम माने जाते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
व्हेल
शोधकर्ताओं ने फ्रेंच मरीन थीम पार्क में रहने वाली 16 साल की मादा ओर्का को मानव शब्दों की नकल करना सिखाया है। इस व्हेल का नाम विके है। विके नथुने से सीटी की तरह आवाज निकालती है, लेकिन इसमें इन शब्दों को साफ-साफ सुना जा सकता है। जर्नल प्रोसिडिंग ऑफ द रायल सोसाइटी बी में यह शोध प्रकाशित हुआ है। 

4 of 5
व्हेल
व्हेल को शोधकर्ता ने हाथों के इशारे से ऐसा करने को कहा, लेकिन उसे पुरस्कार के तौर पर कोई खाने की चीज नहीं दी। इस रिकॉर्डिंग की विके के ट्रेनर, शोधकर्ता और छह इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर जांच करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
whale
आवाज पहचानने वाले सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल हुआ ताकि यह जाना जा सके कि व्हेल कैसे प्रदर्शन कर रही है। यह व्हेल दूसरे जानवरों की नकल करने में भी सक्षम है। यह सील और डाल्फिन की तरह भी आवाज निकालती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें