फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब है इस लड़की का शौक, बेडरूम में रहते हैं 16 अजगर, तस्वीरें देख कहीं कांप जाए ना रूह!

Sat, 04 Aug 2018 03:47 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Python - फोटो : Barcroft
आमतौर पर सांप या अजगर का जिक्र होते ही कई लोगों की हालत पस्त हो जाती है। चिड़ियाघर या राष्ट्रीय उद्यान तक तो ठीक है, मगर वे घर या गार्डेन में दिख जाएं, तो रूह तक कांप जाती है। मगर 21 साल की इस लड़की को सांप और अजगर पालने का शौक है। शौक भी ऐसा-वैसा नहीं, उसने अपने घर में 16 खतरनाक प्रजाति के सांप पाल रखे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Python - फोटो : Barcroft
इस लड़की का नाम जी है। फिलहाल यह वेटनरी नर्स की ट्रेनिंग ले रही है। सांपों के प्रति इसका आकर्षण तब से है जब यह महज छह साल की थी। 14 साल की उम्र में इसने पहला पाइथन खरीदा। इसके लिए उसके भाई ने भी अपने पैसे दिए। अब इस खूबसूरत बाला के पास ब्लड पाइथन, बो कंस्ट्रिक्टर, रॉयल पाइथन और बरमीस पाइथन हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Python - फोटो : Barcroft
सबसे हैरानी वाली बात यह है यह सभी सांपों को यह अपने बेडरूम में रखती है। हफ्ते में कम से कम एक सांप तो इसे डसता ही है। कई बार तो खून तक निकल जाता है। मगर इस लड़की को यकीन है कि इसके पालतू सदस्य इस पर गुस्से में कभी हमला नहीं करेंगे।



 

4 of 5
Python - फोटो : Barcroft
अगर आप सांप से डरते हैं और अचानक इस महिला के अपार्टमेंट में दाखिल होंगे तो बेशक आपको सदमा लग जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में ये सभी सांपों को उनके डब्बों से निकालकर पूरे फ्लैट में रेंगने-घूमने के लिए छोड़ देती है। कई बार ये रेंगकर दीवार पर पहुंच जाते हैं। कई दफा इन्हें वापस पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Python - फोटो : Barcroft
'बारक्रॉफ्ट' की रिपोर्ट के अनुसार जी बड़े अजगरों को महीने में एक बार करीब तीन से छह किलो का खरगोश खिलाती है। यह डाइट उनके लिए काफी होता है। वहीं छोटे सांपों को वह चिकेन या चूहे खिलाती है। 

इस लड़की के शौक के बारे में आपका क्या ख्याल है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें