मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब चलती ट्रेन में सांप घुस आया। जिस हैंडल को पकड़कर यात्री खड़े रहते हैं, उसी में वह सांप लिपटा हुआ था। जैसे ही एक यात्री की नजर उस पर पड़ी, वह चीख पड़ा। देखते ही देखते पूरे डब्बे में हड़कंप मच गया।