इस बिल्ली के अंदाज ने इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा दिया है। दरअसल, यह बिल्ली आम बिल्लियों से थोड़ा हटकर है। दरअसल ये बिल्ली हैरान कर देने वाले पोज देती है। इसलिए इस बिल्ली की हर तस्वीर में आपको एक ही खासियत हर जगह दिखेगी। वो है इसके चेहरे की भाव भंगिमा।
विज्ञापन
2 of 6
screen shot
ये बिल्ली कैमरे को देखते ही ऐसे हैरान कर देने वाले फेस एक्सप्रेशन देने लगती है कि किसी की भी हंसी छूट पड़े। इसलिए लोग इसके दीवाने बन गए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस कैट का जलवा कायम है। तभी तो सोशल मीडिया पर इसकी एक फैन आर्मी खड़ी हो गई है। अभी तक इस बिल्ली के 24 हजार फॉलोअर बन चुके हैं। बता दें यह संख्या बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
3 of 6
screen shot
जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले जेल्डा नाम की इस बिल्ली को उसकी मालकिन मैट टैगियॉफ ने गोद लिया था। अब ये उनके साथ यूनाइटेड किंगडम के बेकनहैंम केंट इलाके में रहती है।
4 of 6
screen shot
उसके एक्सप्रेशन देख दोस्तों ने दी सोशल मीडिया पेज बनाने की सलाह
जेल्डा की मालकिन मैट बताती हैं कि जब एक रेसक्यु शेल्टर के एड में उन्होंने जेल्डा को देखा था तभी से वे उसे नजरअंदाज नहीं कर सकी थीं। दरअसल, जेल्डा को उन्होंने उसके एड के कैप्शन और तस्वीर के बाद ही गोद लेने का मन बनाया था।
विज्ञापन
5 of 6
screen shot
ये था एड का पंच
उस विज्ञापन के लिए यह पंच सबसे फिट बैठा था। लिखा गया था कि 'आप मेरे अंदाज से नजर नहीं हटा पाएंगे' और वास्तव में हुआ भी ठीक वैसा ही। बाद में मैट के दोस्तों ने उनकी बिल्ली की एक्सप्रेशन देखते ही उसके नाम से सोशल मीडिया पेज बनाने की सलाह दे डाली। बस फिर क्या था ये बिल्ली पूरे संसार में फेमस हो गई।
जेल्डा के नाम से ऑफिशियल पेज
जेल्डा के नाम से ऑफिशियल ट्विटर पेज है। जिसे खुद मैट हैंडल करती हैं। ये पेज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बेहद पाप्युलर है। जेल्डा की तस्वीरों को मैट हमेशा मजेदार कैप्शन के साथ यहां शेयर करती हैं। लोग जम कर इन तस्वीरों को लाइक और शेयर करते हैं।