फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर में घुसे आवारा कुत्ते ने किया ऐसा काम, पूरे अस्पताल की फूलनें लगी सांसे

Mon, 22 Oct 2018 07:01 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भारत में हमेशा चर्चाएं बनी रहती हैं, लेकिन बिहार के बक्सर में जो कुछ हुआ वो तो आप सोच भी नहीं सकते। क्या आपने सुना है कि ऑपरेशन चल रहा हो और एक आवारा कुत्ता आए और कुछ लेकर भाग जाए, वो भी ऑपरेशन टेबल से या मरीज से जुड़ा हो तो क्या कहेंगे आप... स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल देने वाली हमारी ये खास स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरा के रहने वाले रामनाथ मिश्रा श्रमीजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने ही जा रहे थे कि तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
घायल रामनाथ को जीआरपी ने सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों को उनका पैर काटना पड़ा। इसी दौरान अस्पताल के अंदर एक आवारा कुत्ता पता नहीं कैसे आ गया और वह रामनाथ का कटा पैर लेकर भाग निकला। 

4 of 5
- फोटो : social media
बुरी तरह जख्मी होने के कारण डॉक्टरों ने रामनाथ के पैर को काटकर शरीर से अलग कर रख दिया था। इसी दौरान बाहर से पहुंचे आवारा कुत्ते ने पैर को अपने मुंह में दबा लिया और धीरे से भाग खड़ा हुआ। हालांकि बाद में इलाज के दौरान घायल रामनाथ की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
doctor - फोटो : google
मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. के के लाल का कहना है कि उन्हें इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन अगर ऐसा कोई मामला है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओं के बाद बिहार में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही को लेकर सवाल उठना लाजमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें