आपने शायद ही इससे पहले कभी ऐसा जीव देखा होगा। दरअसल, यह एक दुर्लभ प्रजाति का जीव बताया जा रहा है। इसे ताइवान के फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने खोजा है।
विज्ञापन
2 of 7
viper shark
एलियन जैसे दिखने वाले इस जीव की गर्दन सांप की तरह है। इस वजह से शुरुआत में रिसर्च टीम भी इसे देखकर सांप समझने की गलती कर बैठा। पर जल्द ही इसकी सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं क्या है इसकी असलियत...
विज्ञापन
3 of 7
viper shark
दरअसल, इस जीव का नाम 'वाइपर शार्क' बताया जा रहा है। वाइपर शार्क इतनी रेयर होती है कि इसे आखिरी बार 1986 में पकड़ा गया था। इस शार्क के कई नुकीले दांत होते हैं। इन्हीं की मदद से यह शिकार करती है।
4 of 7
viper shark
तस्वीर में आपको इसका खतरनाक मुंह नजर आ रहा है, जिसमें अलग से इसका जबड़ा बाहर की ओर निकला नजर आ रहा होगा। बता दें ऐसा जबड़ा आपको और किसी मछली में नहीं देखने को मिलेगा। इस डरावनी शार्क की सबसे बड़ी खासियत यही है।
विज्ञापन
5 of 7
viper shark
दरअसल, ये मछली अपने जबड़े को शिकार पकड़ने के लिए आगे बढ़ा सकती है। इसके दांत सुई से भी ज्यादा नुकिले हैं। बताया जा रहा है कि ये अपने शरीर से कई गुना ज्यादा बड़ी मछली का भी शिकार कर लेती है।
विज्ञापन
6 of 7
viper shark
1986 में पहली बार जापान के शिकोकु आईलैंड पर ऐसी शार्क पकड़ी गई थी। तब से इसका साइंटिफिक नाम Trigonognathus kabeyai रखा गया, हालांकि इसके डरावने लुक की वजह से इसे एलियन फिश कहा जाता है।
इसे फिश फ्रॉम हैल यानी 'नर्क की मछली' भी कहा जाता है। ये शार्क पानी में एक से डेढ़ हजार फीट की गहराई में रहती है। हालांकि, इसके बारे में वैज्ञानिकों के पास अब भी कुछ ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।