फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली जो पलभर में बदल लेती है अपना रंग, देखोगे तो आंखें खाएंगी धोखा

Sun, 07 Jan 2018 08:30 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hairy frog fish
क्या तुमने बालों वाली मछली देखी है? नहीं देखी होगी, क्योंकि यह समुद्र में पाई जाती है। इसका नाम है 'हेयरी फ्रॉगफिश'। यह समुद्र के तल में रेत, मूंगा-चट्टानों आदि में छिपने के लिए आमतौर पर 330 फीट की गहराई में रहती है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
hairy frog fish
इंडोनेशिया के आसपास इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में इसकी अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। फ्रॉगफिश की लंबाई एक से पंद्रह इंच तक होती है। इसके पूरे शरीर पर बालों की तरह दिखने वाले कांटे होते हैं, जिन्हें 'स्पिन्यूल' कहा जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
hairy frog fish
स्पिन्यूल इसे वातावरण के हिसाब से रंग बदलने में सहायता करते हैं। इसके छोटे शरीर के बीच में 18 से 23 कशेरुकाएं होती हैं, जिनके बीच ऊपर की ओर मुंह होता है। यह कभी-कभार जरूरत पड़ने पर ही तैरती हैं। 

 

4 of 5
hairy frog fish
पेल्विक पंखों के डिजाइन इनके चलने की स्थिति को दर्शाते हैं, जो असल में जोड़ों की तरह पैर की उंगलियां होती हैं। इसकी कुछ प्रजातियां खतरे को भांप कर पानी को अपने अंदर भरकर खुद को फुला लेने में माहिर होती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hairy frog fish
रंग बदलने पर यह पीली, भूरी, हरी, काली और लाल भी हो सकती है। यह अपनी ही प्रजाति की मछलियों का शिकार करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें