फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इस गांव में जन्मा अजीबो-गरीब जानवर, इंसानों से मिलती है शक्ल

Fri, 23 Jun 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
1 of 5
Sheep - फोटो : Youtube
इस जीव को मानव कहें या मेमना? भेड़ के साथ ऐसा क्या हुआ होगा कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म दिया? कहीं यह 'शैतान' का रूप तो नहीं? कहीं ये जादू-टोने की वजह से तो पैदा नहीं हुआ?

2 of 5
Sheep - फोटो : Youtube
4,000 की आबादी वाले जिस गांव में इस विचित्र जीव का जन्म हुआ है वहां के लोग खौफ में हैं और डॉक्टर्स सोच में। ताज्जुब की बात ये है कि जन्म लेते ही इस जीव की मौत हो गई थी। लेकिन कुछ देर के अंदर ही ये ज़िंदा हो उठा। 
 

3 of 5
Sheep - फोटो : Youtube
यह घटना दक्षिण अफ्रिका के पूर्वी प्रांत में मौजूद लेडी फेरेरे गांव में घटी है। जब इसकी सूचना मिली तो विशेषज्ञों ने इस जीव का मुआयना किया और इस नतीजे पर पहुंचे कि ये बेशक इंसानी बच्चा नहीं है क्योंकि मानव शरीर में क्रोमोसोम के 23 पेयर होते हैं वहीं भेड़ में 28 पेयर।

4 of 5
Sheep - फोटो : Youtube
दक्षिण अफ्रीका के वेटेरिनरी सर्विस के चीफ डायरेक्टर डॉ. लुबाबालो मरवेबी का मानना है कि यह बच्चा जब गर्भ में पल रहा था (दिसंबर-जनवरी) तब मच्छरों का प्रकोप था। हो सकता है कि उस वक्त इसकी मां रिफ्ट वैली फीवर के ग्रसित हो गई हो जिसकी वजह से जीन्स में गड़बड़ी हुई और इस जीव का जन्म हुआ।
विज्ञापन

हाल ही में ऐसे ही एक अजीबो-गरीब मेमने का जन्म रूस में हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 
 
Next
AU ऐप में पढ़ें