गाय, भैंस, ऊंट, बकरी और भेड़ों के दूध का इस्तेमाल लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि कुतिया के दूध को भी पिया जाता है। लेकिन एक महिला ने सोशल एक्सपेरिमेंट के तहत लोगों को बिना बताए ही कुतिया का दूध पीने को दिया। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
पशुओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा ने लंदन शहर के लोगों के साथ चौंकाने वाला एक प्रयोग किया। सड़क पर खड़ी एक महिला ने वहां से गुजरने वाले लोगों को कुतिया का दूध पीने को दिया।
विज्ञापन
3 of 5
लोगों के दूध पीने के बाद उनसे पूछा गया कि दूध का टेस्ट और रंग कैसा है। लोगों ने दूध को अच्छा बताया तो किसी ने मीठा। लेकिन जब महिला ने सबको बताया कि उन्होंने कुतिया का दूध पिया है तो लोगों का चेहरा देखते ही बन रहा था। एक शख्स ने यह बात जानने के बाद उल्टी कर दी।
4 of 5
दूध पीने वाले लोग इस बात से नाराज हो गए कि उन्हें कुतिया का दूध पीने को दिया गया। लेकिन बता दें कि ये दूध किसी जानवर का नहीं था, बस लोगों का रिएक्शन देखने के लिए ये एक्सपेरिमेंट किया गया था।
पेटा के मुताबिक उन्होंने लोगों को सोया दूध पिलाया था। पेटा ने इस वीडियो के माध्यम से सवाल उठाया है कि गाय के दूध और डॉग मिल्क में आखिर क्या फर्क है? देखिए दुनिया भर में तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो।