फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्फिन से मिलने रोज समुद्र में जाता है ये कुत्ता, बड़ा फिल्मी है इनका प्यार

Wed, 23 Nov 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : youtube
जहां दोस्ती होती है वहां जाति, धर्म और उम्र मायने नहीं रखते। लेकिन ये बात सिर्फ इंसानों के लिए लागू नहीं होती, बल्कि जानवरों के बीच की दोस्ती और प्यार भी किसी को भी हैरान कर देगा। ऐसी ही इस कुत्ते और डॉल्फिन की दोस्ती की मिसाल दुनिया दे रही है। देखिए क्यों पल भर में वायरल हो गई इस दोनों की अनोखी दोस्ती।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉग और डॉल्फिन दोनों ही अपने फ्रेंडली नेचर के कारण जाने जाते हैं। लेकिन अगर इन दोनों की दोस्ती एक दूसरे से हो जाए तो क्या कहने। नेशनल जियोग्राफिक के इस वीडियो में Ben नामक कुत्ते और Duggie डॉलफिन की दोस्ती को दिखाया गया है। लेकिन इनकी दोस्ती की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Ben रोजाना अपनी डॉल्फिन दोस्त से मिलने अटलांटिक ओशन के टॉरी आइलैंड जाता है। ये दोनों रोजाना पानी में साथ ही तैरते हैं और घंटों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। लेकिन जब Ben तैरते हुए थक जाता है तो  Duggie उसे बीच तक ले जाती है।

4 of 5
वहीं इन दोनों की दोस्ती तब हुई जब Duggie ने अपने पार्टनर को खो दिया और वह अकेला रह गया। इस दौरान Ben रोज इस डॉल्फिन के पास तैरकर जाता और समय बिताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की दोस्ती समय के साथ और गहरी होती गई और अब एक भी दिन इनका ऐसा नहीं बीतता जब वो एक दूसरे के साथ समय न बिताते हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें