फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे! मां-बेटी ने सब्जी के साथ खा लिया सांप, पहुंची अस्पताल

Mon, 31 Jul 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Snake in Cabbage
कुछ दिन पहले ही फूलगोभी में सांप के बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब पत्ता गोभी में भी सांप के होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Snake in Cabbage - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मां और बेटी ने गलती से पत्ता गोभी की सब्जी के साथ सांप खा लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
Snake in Cabbage - फोटो : ANI
पीड़िता अफजान इमाम (35 साल) और उसकी बेटी आमना (15 साल) ने बताया कि उनकी नजर गोभी में बैठे सांप के बच्चे पर नहीं पड़ी। उन्होंने गलती से सांप के साथ ही पूरी सब्जी पकाकर खा ली। जब थाली में सब्जी के बीच सांप के छोटे-छोटे टुकड़े देखे तो उनकी हालत बिगड़ने लगी।
 

4 of 5
Snake in Cabbage
डॉक्टरों ने बताया कि जब दोनों पीड़िता को अस्पताल लाया गया तब वे लगातार उल्टियां कर रही थीं। कई टेस्ट करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल वे दोनों खतरे से बाहर हैं। हालांकि ऑब्जर्वेशन के लिए दोनों को अस्पताल में भी कुछ दिन रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snake in Cabbage
बरसात के मौसम में अक्सर कीड़े-मकौड़े खेत में लगी सब्जियों में छुप जाते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि ऐसे वक्त में पत्तेदार सब्जियों से परहेज करना चाहिये क्योंकि इनमें छुपे सांप-कीड़े आसानी से नजर नहीं आते। साथ ही, सब्जियां पकाने से पहले उन्हें अच्छे से धो लेने की एडवाइज भी दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें