फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर में थे 11 डरावने अजगर, गर्दन से लिपट गया एक और चबाने लगा नाक, तभी...

Mon, 31 Jul 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Boa Constrictor - फोटो : Connecticut Zoo
एक महिला ने घर पर 9 अजगर पाल रखे थे। शौकिया तौर पर वह अक्सर सांप को गले में लपेटकर पार्क में घूमा करती थी। पड़ोस के लोगों को उसकी यह हरकत अजीब सी लगती थी। लेकिन सबने यह बात नोटिस की थी कि जिन सांपों को उसने पाल रखा था, वे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाते थे।
विज्ञापन

2 of 5
Boa Constrictor - फोटो : USA Today/Youtube
इसी बीच एक दिन वह महिला दो और अजगर घर ले आई। बोअ कन्स्ट्रिक्टर प्रजाति के इन दो सापों की उसने जान बचाई थी। लेकिन दूसरे ही दिन...
 
विज्ञापन

3 of 5
Boa Constrictor - फोटो : USA Today/Youtube
इस महिला ने फायर डिपार्टमेंट में इमरजेंसी कॉल किया। विभाग के कर्मियों ने समस्या पूछी तो उसने हैरतअंगेज बात बताई। महिला ने कहा कि जिन दो अजगरों को वह एक दिन पहले बचाकर घर लाई थी, उनमें से एक उसकी गर्दन से लिपट गया है और नाक को चबाते हुए आंखों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

4 of 5
Boa Constrictor - फोटो : EcoHealthy Pets
जरा सोचिए करीब 5 फीट 6 इंच का अजगर अगर आपकी गर्दन जकड़ ले और सिर पर हमला करने लगे, तो आपकी क्या हालत होगी? लेकिन इस महिला की हिम्मत की दाद देनी होगी कि इस भयानक परिस्थिति में भी उसने दिलेरी दिखाई और एक्सपर्ट को कॉल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Boa Constrictor - फोटो : USA Today/Youtube
चार मिनट के अंदर बचावदल महिला के घर पहुंच गया और चाकू से सांप का सिर काट डाला। फौरन महिला को अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हालत अब स्थिर है। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई। यह घटना अमेरिका के ओहायो में घटी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें