इस खबर के साथ जिसकी तस्वीर आपको नजर आ रही है वह ऐसा खतरनाक शिकारी है जो बर्फीली पहाड़ियों में अदृश्य होकर रहता है। ऐसा करके वह तेज नजर वालों को भी चकमा दे धोखा दे देता है।
विज्ञापन
2 of 5
demo
दरअसल, ये एक उल्लू है। हम सब जानते हैं यह ऐसा पक्षी है जो दिन के मुकाबले रात में अधिक स्पष्ट दिखाई देता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा उल्लू भी है, जिसे तुम दिन में भी देख सकते हो। 'स्नोई आउल' एक ऐसा ही उल्लू है।
यह सामान्य उल्लू से बेहद अलग और आकर्षक दिखता है। इसका रंग पूरी तरह से सफेद होता है। बर्फ जैसे सफेद रंग में रंगे होने के कारण ही इसे 'स्नोई आउल' कहा जाता है। यह ज्यादातर बर्फीले इलाके और टुंड्रा प्रदेश में पाया जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
demo
खासतौर से आर्कटिक, कनाडा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में पाया जाता है। सामान्य रूप से इसका आकार 52 से 71 सेमी का होता है। मादा 'स्नोई आउल' की अपेक्षा नर अधिक सफेद और सुंदर दिखता है।
4 of 5
demo
सामान्य तौर पर उल्लू दिन में सोता है और रात में जागता है, लेकिन 'स्नोई आउल' दिन में भी आसानी से देख सकता है। इस वजह से यह पूरे दिन आसानी से अपना सभी काम करता है।