फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस सांप को पाला बरसों, उस ही ने ले ली मालिक की जान

Sat, 27 Jan 2018 10:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
ब्रिटेन में एक वन्य जीव प्रेमी को उसके ही पालतू पाइथन सांप ने गला घोंटकर मार डाला। सांप पकड़ने में माहिर डान ब्रैंडन के पास एक आठ फीट लंबा पाइथन सांप था जिसे वह प्यार से टाइनी बुलाते थे। लेकिन इसी सांप के कारण वह हैंपसायर के चर्च क्रूकहाम स्थित अपने घर में मृत पाए गए। 



 
विज्ञापन

2 of 4
demo
पाइथन सांप द्वारा गाल घोंटे जाने का ब्रिटेन में यह पहला मामला है। मौत से दुखी मां ने कहा, ‘मेरा 31 वर्षीय बेटा ब्रैंडन अपने कमरे में 10 सांप  और 12 बड़ी मकड़ियां पाले हुए था। उसके पास एक टाइनी नामक एक अफ्रीकी सांप पाइथन भी था। टाइनी जब बहुत छोटी थी तभी से उसे बेटे ने पाला लिया था।’ मौत का यह मामला कोर्ट में पहुंचने पर कहा गया कि, ‘सांप ने ब्रैंडन को लपेट लिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 4
demo
किस जगह उसने उसे कसा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद उसके गिरने पर सांप यह जानकर छुप गया होगा वह अब पलटवार करेगा। ऐसे में मौत का कोई दूसरा कारण नजर नहीं आता।’ ब्रैंडन के माता-पिता और भाई-बहन भी कोर्ट में मौजूद थे। माता-पिता ने कहा कि मादा पाइथन जब बहुत छोटी थी तभी से उसे उसका बेटा पालता था। 

 
विज्ञापन

4 of 4
demo
वह टाइनी की ताकत से अवगत था, लेकिन उससे उसे कभी डर नहीं लगा । ब्रैंडन का सांप, छिपकली, मकड़ी, चिड़ियों समेत हर तरह के वन्य जीवों के प्रति लगाव था।  गौरतलब है कि एशिया समेत अफ्रीका के सब-सहारा क्षेत्र में पाये जाना वाला पाइथन विषैला सांप नहीं है। यह सांप अपने शिकार को लपेटने के बाद कसकर या दांत से दबोचकर मारता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें