दुनिया में इंसानों की आबादी करीब 7.6 अरब है। यूनीसेफ के आंकड़े कहते हैं कि रोजाना दुनिया में करीब 3 लाख 53 हजार बच्चे पैदा होते हैं। मगर, कभी आप के जहन में ये सवाल आया है कि रोजाना कितने जानवर धरती पर जन्म लेते हैं? आखिर बच्चे पैदा करना तो क़ुदरत का बुनियादी उसूल है। हर जीव सेक्स के जरिए नई पीढ़ी को जन्म देता है। परिंदे हों, मधुमक्खियां हों, मक्खियां हों, तितलियां हों, शेर हों, कुत्ते हों, सियार हों या गधे। हर जानवर विपरीत लिंगी के साथ मिलकर बच्चे पैदा करता है।
विज्ञापन
2 of 10
Caricature
- फोटो : bbc
हाल ही में बीबीसी के More or Less कार्यक्रम में इस सवाल पर चर्चा हुई। इस शो में हमारी जिंदगी पर असर डालने वाले आंकड़ों पर चर्चा होती है। पहला सवाल तो ये बनता है कि जानवर यानी पशु कौन हैं? ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी कहती है कि, 'जानवर वो जीव है जो जैविक चीजें खाता है, जिसके संवेदनशील अंग होते हैं, तंत्रिका तंत्र होता है और किसी बाहरी असर को वो महसूस कर सकता है'। इस परिभाषा के हिसाब से स्तनधारी, गैर स्तनधारी, रीढ़वाले और बिना रीढ़ वाले, वो जानवर जो अंडे देते हैं और वो जानवर भी, जो सीधे बच्चे देते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
rabbit
दुनिया में रोज कितने जानवर पैदा होते हैं? इस सवाल की अहमियत हम एक मिसाल से समझने की कोशिश करते हैं। खरगोश दुनिया भर में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले जानवर के तौर पर मशहूर है। सिर्फ ब्रिटेन में पाये जाने वाले जंगली खरगोशों की बात करें तो रोजाना उनके 19 लाख 17 हजार 808 बच्चे होते होंगे। और अगर ये सारे बच्चे जिंदा बच जाएं, तो सोचिए क्या होगा। अच्छी बात हो या बुरी बात, मगर, खरगोशों के इन बच्चों में से ज्यादातर वयस्क होने से पहले ही मर जाते हैं। खरगोश तो कमोबेश हर देश में पाए जाते हैं। हम हम्बोल्ट पेंगुइन की बात करें, जो सिर्फ चिली और पेरू में पाये जाते हैं, तो?
4 of 10
Humboldt penguins
हम्बोल्ट पेंगुइन एक बार में दो अंडे देते हैं। एक जोड़ा पेंगुइन साल में कई बार जोड़े अंडे देते हैं। हालांकि इन सारे अंडों से बच्चे नहीं पैदा होते। अब तक किए गए तजुर्बे कहते हैं कि हर साल 14 हजार 400 हम्बोल्ट पेंगुइन पैदा होते हैं। यानी रोजाना केवल 40 हम्बोल्ट पेंगुइन इस दुनिया में आते हैं। ये संख्या बहुत ज्यादा तो नहीं है। मगर हम्बोल्ट पेंगुइन जानवरों की ऐसी नस्ल है, जिस पर खात्मे का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
Chickens
तो, जब हम इन आंकड़ों की तुलना ऐसे जानवरों से करते हैं, जिन पर खात्मे का साया नहीं मंडरा रहा, तो आंकड़े एकदम अलग हो जाते हैं। जैसे कि मुर्गी। विश्व खाद्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में रोजाना 6.5 करोड़ मुर्गी के बच्चे पैदा होते हैं। ये तादाद बहुत ज़्यादा है।
विज्ञापन
6 of 10
bee
मधुमक्खियों की बात करें तो गर्म महीनों में रानी मधुमक्खी रोजाना 1500 अंडे देती है। जनवरी 2018 में ब्रिटेन की नेशनल बी यूनिट ने गिनती की तो पता चला कि ब्रिटेन में मधुमक्खियों के 2 लाख 47 हजार 461 छत्ते हैं। यानी गर्मियों में रोजाना सिर्फ ब्रिटेन में 37 करोड़, 11 लाख, 19 हजार 500 मधुमक्खियां पैदा होती हैं।
विज्ञापन
7 of 10
creature
हालांकि जानवरों से जुड़े ये आंकड़े पक्के नहीं हैं। लंदन जू इंस्टीट्यूट की मोनिक बोह्म कहती हैं कि हर जानवर की रोजाना की पैदाइश का हिसाब लगाना नामुमकिन है। वजह साफ है, हमें अभी भी ज्यादातर जीवों की प्रजनन क्षमता के बारे में पता ही नहीं। लेकिन क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एक्सेल रॉसबर्ग कहते हैं कि उनके पास इस सवाल का जवाब हो सकता है। प्रोफेसर रॉसबर्ग कहते हैं कि जो जानवर किसी जानवर का हजारवां हिस्सा होता है, उससे हजार गुना ज्यादा पाया जाता है।
8 of 10
bee
इसका मतलब है कि दुनिया में हाथियों से ज़्यादा मधुमक्खियां हैं। साही से ज़्यादा दीमक हैं। चींटीखोरों से ज्यादा चींटियां हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा पाये जाने वाले जानवरों में नेमाटोड या गोलकृमि का नाम आता है। मोटे अनुमान के मुताबिक हर वर्ग मीटर जमीन में तीस लाख नेमाटोड पाए जाते हैं। इनकी एक नस्ल सी. एलीगेन्स हर घंटे पांच अंडे देती है।
9 of 10
tiger
अब इसके मुताबिक हर रोज खरबों गोलकृमि जन्म लेते हैं। और हम अभी सिर्फ नेमाटोड की एक प्रजाति की ही बात कर रहे हैं। जमीन से लेकर समुद्र तक पाए जाने वाले इस जीव की तमाम नस्लों का हिसाब लगा लें, तो शायद रोजाना जन्मने वाले नेमाटोड की संख्या बताने के लिए जीरो कम पड़ जाएंगे। और ये तो केवल एक जानवर है। इसमें हम्बोल्ट पेंगुइन से लेकर मुर्गी के बच्चों, खरगोशों और मधुमक्खियों की आबादी जोड़ लें तो, हिसाब लगाना मुश्किल हो जाएगा।
आज की तारीख में जानवरों की 77 लाख प्रजातियों के बारे में हमें पता है। जबकि अभी समुद्र के 95 फीसद और इसकी तलहटी के 99 फीसद जीवों के बारे में तो हमें पता भी नहीं है। इसलिए जब तक हम धरती पर पाए जाने वाले हर जानवर के बारे में जान नहीं लेते, तब तक हम इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते कि दुनिया में रोजाना कितने जानवर पैदा होते हैं।