फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हजारों सांपों के बीच बेखौफ कूद गया ये शख्स, किंग कोबरा से सामना हुआ तो फिर...

Fri, 01 Jun 2018 08:05 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
snake
किसी को सपने में भी सांप दिख जाए तो वो घबरा जाता है। सांप देखने में जितने खतरनाक होते हैं उससे ज्यादा जहरीले होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई आपको एक या दो नहीं बल्कि कई सांपों के झुंड में अकेला भेज दे तो आपकी क्या हालत होगी। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
snake
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक या दो नहीं बल्कि हजारों कोबरा सांपों के बीच चला जाता है उसके बाद जो होता है वो आपके दिल को दहला सकता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
snake
सांपों के बीच कोबरा सांप सबसे ज्यादा जहरीला होता है। कहा जाता है कि एक बार किंग कोबरा किसी को काट लें तो इंसान पानी तक नहीं मांगता। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि कई सारे कोबरा सांपों के बीच इस शख्स की हालत क्या हुई होगी।

4 of 5
snake
वीडियो की शुरुआत में आपको ऐसा लगेगा कि ये शख्स अब गया तो तब गया। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है आप देखेंगे कि ये शख्स इन सांपों को रस्सी की तरह इधर से उधर उठाकर फेंक रहा है। इस शख्स के हाथ में एक बैग है जिससे इतना तो तय है कि ये किसी खास सांप को पकड़ने की तलाश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snake
यह शख्स सांपों के झुंड के बीच अपनी पसंद के सांप को ऐसे चुन रहा है मानो यह सांप उसके दोस्त हों। हालांकि कई बार सांप इस शख्स को डसने की कोशिश भी करते हैं लेकिन यह शख्स खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है। आपको बता दें, सांप की खाल की दुनिया भर में बेहद मांग है। सांपों की खाल से बेल्ट और पर्स के अलावा कई और चीजें भी बनाई जाती हैं। जिसकी वजह से हजारों की संख्या में सांप को मार दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें