फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान जानवर कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

Sat, 02 Dec 2017 10:07 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 3
dogs
इंसान के पास जज्बात जाहिर करने के लिए शब्द हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या बेजुबान जानवर भी प्यार को महसूस करते हैं? साथ ही ये एक बड़ा सवाल है कि ये बेजुबान जानवर प्यार में खुशी और गम का इजहार वो कैसे करते हैं?

ये सच है कि हमारी तरह ही बेजुबान जानवर भी प्यार करते हैं। आपको इसका सबूत इस एक अनोखे मामले से मिल सकता है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 3
dogs wedding
लेकिन इससे पहले हम बताना चाहेंगे कि आपने कभी यह नोटिस किया है कि मनुष्य की तरह ही जब दो जानवर साथ-साथ पले-बड़े होते हैं तो उनके बीच भी एक रिश्ता बन जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि जानवरों का स्वभाव भी इंसानों के स्वभाव से मिलता है।  फर्क बस इतना है कि बेजुबान जानवर हम इंसानों को अपने दिल की बात बंया नहीं कर पाते। लेकिन आपस में उनकी भी एक जुबान है और वो है 'प्यार की जुबान'...   
 
ये दो कुत्ते जो आपस में बेहद प्यार करते हैं, इनके बारे में इनके मालिक गैलोबोब रेडिट के माध्यम से बताते हैं कि उनके ये दोनों डॉगी साथ-साथ पले-बड़े हैं। इस कारण इन दोनों के बीच गहरा लगाव है। इनमें काया smiley White Shepherd नस्ल का है तो वहीं हैडेज black sable German Shepherd है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
dogs
इनकी एक तस्वीर जब गौलोबोल ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग उनके दीवाने हो गए। इनमें से एक काले रंग का तो दूसरा एकदम सफेद। इन दोनों कुत्तों की आधी-आधी तस्वीर को जोड़कर एक अदभुत तस्वीर बनाई गई है, जिसे लोगों ने बहुत लाइक किया है। गैलोबोब बताते हैं ये दोनों अपने प्यार में पूरा विश्वास रखते हैं, इसलिए ये एक-दूजे के बिना नहीं रख सकते।

इनका रिश्ता अटूट है। गैलोबोब ने बताया इन दोनों की उम्र 2 साल है। वे कहते हैं कि काया मुझे भी बहुत प्यार करती है। वो दूसरे लोगों को देखकर बेहद खुश होती है। जबकि अमूमन कुत्तों का ऐसा स्वभाव नहीं होता। इनके प्यार को देखर इनके मालिक भी इतना इम्प्रेस हुए कि उन्होंने इन दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया। इनकी शादी के दिन दोनों का फोटो शूट कराकर जब गैलोबोब ने ये तस्वीरे शेयर की तो पूरी दुनिया देखकर हैरान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें