फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : सांप की ये प्रजाति बिना प्रजनन के बढ़ाती है अपनी आबादी, जानिए कैसे 

Sat, 15 Dec 2018 01:25 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : social media
दुनिया में सांपों की एक प्रजाति ऐसी भी होती है जो बिना संबंध बनाए ही बच्चे पैदा कर सकती है। एक नए अध्ययन में ये पाया गया है कि जंगल में रहने वाली कुछ मादा सांपों ने बिना किसी मेल से संपर्क किए बच्चों को जन्म दिया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए उत्तरी अमेरिका के पिट वाइपर और कनेक्टिकट में पाए जाने वाले कॉपरहेड सांप की प्रजातियों पर बड़ी ही बारीकी से अध्ययन किया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : social media
शोध में पता चला है कि Boa सांप बिना नर सांप से मिलन किए बच्चों को जन्म दे सकती है। रिसर्च में पता चला है कि मादा Boa सांप में अलैंगिक प्रजनन की क्षमता होती है। नार्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने अपने शोध में पाया है कि सुपर मॉम Boa constrictor द्वारा पैदा किए गए कई सारी मादा बच्चों में नर सांपों का कोई योगदान नहीं रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : social media
विज्ञान की दुनिया में अलैंगिक प्रजनन (Asexual Reproduction) को facultative parthenogenesis कहा जाता है। इस तकनीक में मादा द्वारा अपने गर्भाश्य में अंडे बिना किसी पुरुष के स्पर्म के बन जाते हैं। इस तरह की प्रक्रिया को इन जानवरों में पाया जाना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है।

4 of 8
- फोटो : social media
यहां बता दें कि नर सांपों में दो Z chromosomes पाए जाते हैं जबकि मादा सांपों में एक Z chromosomes और एक W Z chromosomes पाया जाता है। लेकिन जितनी भी मादा सांप अलैंगिक प्रजनन से पैदा हुई हैं उन सभी में WW chromosomes पाए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : social media
रिसर्च में पाया गया है कि इस सांप के वंशज अलैंगिक और sexual Reproduction दोनों हैं। लगभग सभी मादा Boa सांप अलैंगिक तरीके से पैदा हुए हैं और इनका रंग भी अपनी मां की तरह ही होता है। इतना ही नहीं इनके सेक्स क्रोमोसोम्स भी Sexualy पैदा होने वाले सांपों से भिन्न हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : social media
Boa constrictor सांपों की प्रजाती सेंट्रल और साउथ अमेरिका में ज्यादातर पाए जाते हैं। यह माहिर शिकारी होने के साथ-साथ काफी ताकतवर भी होते हैं। Boa constrictor प्रजाति के सांप घात लगाकर चूहों, बंदरों, पक्षियों या फिर जंगली सुअरों का शिकार करते हैं। इन सांपों की पाचन क्षमता भी अन्य सांपों की तुलना में काफी असरदार होता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : social media
Boa constrictor प्रजाति के सांप की उम्र 20 से 30 साल तक हो सकती है। एक युवा Boa सांप का वजन करीब सौ पाउंड यानी 45 किलोग्राम तक हो सकता है। यह सांप ज्यादातर एकांत में रहना पसंद करता है। मादा Boa सांप एक बार में 60 बच्चों को जन्म दे सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : social media
सबसे खास बात यह है कि Boa जन्म के कुछ समय बाद ही आत्मनिर्भर हो जाते हैं। जल्दी ही यह खुद से शिकार करने लगते हैं। इन सांपों में शिकारियों से बचे रहने की भी अदुभुत क्षमता होती है। यह घासवाली जगह पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। 

वीडियो देखने के लिए करें क्लिक...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें