पर्यावरण अधिकारियों ने जोड़ी को अलग करने और बंदर को वापस जंगल में की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें एक साथ रहने दिया जाना चाहिए। बता दें कि पचिन बंदरों को कथित तौर पर पैसों के लिए तस्करी की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते के पिल्लों की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी और बंदर भी अपने प्राकृतिक निवास से बाहर आ गया था जब वह बहुत छोटा था। इसलिए लोगों ने बंदर को कुत्ते के सामने रख दिया ताकि उसकी देखभाल हो जाए। कुत्ते ने बंदर के बच्चे को अपना दुध पिलाया अब इनके बीच एक रिश्ता बन गया है। अब यह बंदर कुत्ते से नहीं उतरेगा ... सारा दिन, यह उसकी पीठ पर रहता है।