फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विचित्र जीव के पास इंसानों जैसे होंठ, वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 17 Feb 2018 03:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखे जीव का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बारे में जानकर यकीनन आपको भी हैरानी होने वाली है। दरअसल, यह जीव दिखने में है ही ऐसा। आज से पहले ऐसी प्रजाति नहीं देखी गई थी। 

बता दें इस जीव के पास हूबहू इंसानों जैसे होंठ हैं। अभी तक जिस किसी ने इस जीव की वीडियो देखी है उसे बड़ा आश्चर्य हो रहा है। चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में... 

 
विज्ञापन

2 of 4
demo
यह वीचित्र जीव अफ्रीका में पाया गया है। वहां लेक मलावी में जब इस जीव को पहली बार देखा गया तो इसकी चर्चा होने लगी। फिर कई एक्सपर्ट्स बुलाए गए और इस जीव की तलाश शुरू हो गई।

मजे की बात यह है कि लोगों ने इसकी तुलना हॉलीवुड की एक्ट्रेस एंजलिना जोली से की है। नाम है किसेबल फिश... 

 
विज्ञापन

3 of 4
demo
जी हां, यह एक मछली है, जिसके अब दुनियाभर में चर्चे हो रहे है। इस मछली के होंठ चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गए। मछली के होंठ एकदम इंसानों की तरह हैं।

फिश एक्सपर्ट्स भी इस मछली को देखकर हैरान है। उन्हें ये बात समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर इंसानों की तरह इस मछली के होंठ कैसे हो सकते हैं। 



 
विज्ञापन

4 of 4
demo
बताया जा रहा है कि ये cichlid प्रजाति की मछली है लेकिन इसके होंठ बेहद अजीब हैं। किसेबल फिश नामक इस मछली का 
को अब एक फिश टैंक में रखा गया है। हाल ही में एक टूरिस्ट ने इसका वीडियो बनाया जो इंटरनेट पर आने के बाद वायरल होने लगा।
 
इस मछली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अपने आकर्षक होंठों के चलते ऐसे दिखाई देती है कि मानों वह आपसे बात कर रही हो। आप भी देखें कैसे ये मछली पानी के अंदर होंठ चला रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें