सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के पसीने छूट जाते हैं। घर में सांप निकल आए तो देखते ही रूह तक कांप जाती है। मगर एक घर से जब दर्जनभर से ज्यादा सांप निकले तो उन्हें देख पुलिसकर्मी तक सन्न रह गए।
विज्ञापन
2 of 4
Snake
अमेरिका के वर्जीनिया में एक घर में पुलिस को 17 सांप मिले। ये सभी रैटलस्नेक (नाग) प्रजाति के और जहरीले थे। मगर बड़ा सवाल यह है कि इतने सारे सांप वहां कैसे पहुंचे कैसे और पुलिस को जानकारी दी किसने?
विज्ञापन
3 of 4
Snake
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टकर काउंटी से सांपों को पकड़ा जा रहा है और रेनडॉल्फ काउंटी के एक घर में रखा जा रहा है। पुलिस जब वहां पहुंची,तो सूचना सच निकली। वेस्ट वर्जीनिया नैचुरल रिसोर्स पुलिस ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है।
जिस घर से सांप पाए गए उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सांपों को जंगल से अवैध रूप से पकड़कर घर में रखने का आरोप लगा है। पुलिस ने सांपों को जंगल में उसी स्थान पर छोड़ दिया जहां से उसे पकड़ा गया।