न्यूजीलैंड में भूकंप आने के बाद से ही समुद्री तटों पर लगातार रहस्यमयी चीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। अब लोगों को समुद्र किनारे 100 मीटर लंबी एक चीज मिली है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि इस 100 मीटर लंबी चीज की दो आंखे भी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सोशल साइट्स पर वायरल हो रही इस रहस्यमयी चीज की तस्वीर को साउथ आइलैंड के तट पर सबसे पहले कैमरे में एक शख्स ने कैद किया था। 100 मीटर लंबे पाइप जैसी ये रहस्यमयी चीज ने न्यूजीलैंड के लोगों को हिला के रख दिया।
विज्ञापन
3 of 6
ये चीज इतनी भारी थी कि कई लोगों ने इसे उठाने और हिलाने की भी कोशिश की लेकिन सभी नाकाम रहे।
4 of 6
स्थानीय environmental council के डिप्टी हार्बर मास्टर इयान कॉर्ड के मुताबिक ये चीज बेहद वजनी है। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्लास्टिक और मेटल से बना हुआ ये कोई आइटम है।
विज्ञापन
5 of 6
जबकि इस चीज का पता लगाना के लिए स्थानीय अथ्ााॅरिटी ने फेसबुक पर इसकी फोटो शेयर की है। जिसे देखने के बाद कई लोगों ने इसे पाइप कहा है, तो कई लोगों ने इसे दो आंखों वाला विशाल जीव बताया। फिलहाल अथ्ााॅरिटी इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है कि समुद्र से बाहर आई ये चीज क्या है।