ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड में दूर स्थित एक स्पीलप्लाट्ज गांव है, जहां रहने वाले महिलाएं, पुरूष व बच्चे सभी बिना कपड़ों के रहते हैं, मतलब नंगे ही रहते है। और तो और ये सभी पूरी तरह से मॉडर्न लाइफ-स्टाइल के साथ जीवन जीते हैं। दरअसल, इस गांव के बारे में बहुत से लोगों को अब भी जानकारी नहीं है। इस गांव को 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने खोजा था, तब लोगों ने फैसला किया कि वो प्रकृति के नजदीक और बिल्कुल प्राकृतिक रूप से जीवन जिएंगे और तब से यहां के लोग आराम से ऐसे ही निर्वस्त्र रहते हैं।