23 जून, साल 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 182 को आयरिश हवाई क्षेत्र में उड़ते समय बम से उड़ा दिया गया था। यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली-मुंबई मार्ग पर उड़ान भरती थी। विमान अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद विमान में मौजूद 329 लोगों की मौत हो गई। बता दें विमान में मौजूद अधिकतर लोग भारत में जन्मे या फिर भारतीय मूल के थे।