एलियंस (Aliens) को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में लोग कभी एलियंस, तो कभी उनके एयरक्राफ्ट यूएफओ (UFO) को देखने का दावा करते हैं। सोशल मीडिया पर एलियंस और यूएफओ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी समय-समय वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी खूफ चर्चा हो रही है। इस वीडियो (Viral Video) में यूएफओ को देखेने का दावा किया जा रहा है जो तीकोने आकार का है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि देर रात आसमान में पेड़ के पीछे से तीन लाइटें चमकती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद ये लाइटें पेड़ से बाहर आती हैं जिसमें देखने पर लग रहा है तीन तारे चल रहे हों, हालांकि ये एक विमान की तरह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को Official UFO Designs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जो अब वायरल हो गया है। इस पहले भी ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं।