फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख

Sun, 28 Jul 2024 04:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख - फोटो : Instagram/athos_salome
Aliens News: एलियंस को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। अब एक भविष्यवक्ता ने हैरान करने वाला दावा किया है। ब्राजील के 37 वर्षीय एथोस सैलोमे ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही इंसानों का एलियंस से संपर्क हो सकता है। एथोस सैलोमे एक सेल्फ प्रोक्लेम्ड साइकिक हैं, जिन्हें 'द लिविंग नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है। सैलोमे की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मौत, एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण और यूरो 2024 में स्पेन की जीत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। 

उन्होंने बीते महीनों में कहा था कि 'सरकारों और धार्मिक संगठन को 2026 और 2028 के बीच एलियंस की खोज के नैतिक निहितार्थों से जूझना पड़ेगा। एथोस सैलोमे ने कहा कि साल 2028 में इंसान मान चुके होंगे कि दूसरे ग्रहों पर जीवन का अस्तित्व है। अब उनका दावा है कि एलियंस के इंसानों से संपर्क को लेकर उनकी भविष्यवाणी की सच होने की शुरुआत हो चुकी है।  क्योंकि वैज्ञानिक शोध से पचा चला है कि एथोस की भविष्यवाणियां ज्यादा सच हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख - फोटो : Istock
भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) बृहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा के समुद्र की गहराई में जीवन की पहचान करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख - फोटो : Instagram/athos_salome
उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, यह 2026 और 2028 के बीच होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिन जीवों को खोजा जाएगा, वो पृथ्वी पर हमारे लिए बायोलॉजिकली कॉम्प्लेक्स होंगे। 

Mars: मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा, रोवर ने दिए ऐसे संकेत, जानकर इंसानी सभ्यता हो जाएगी हैरान

4 of 5
जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख - फोटो : Istock
इस सप्ताह की शुरुआत में प्रशांत महासागर के तल में आलू जैसी गांठों की खोज हुई है, जिससे इस बात को चुनौती मिली है कि धरती पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई। वैज्ञानिकों को पता चला है कि यह गांठें पूर्ण अंधकार में और जीवित जीवों की मदद के बिना ऑक्सीजन पैदा करती हैं। लाइवसाइंस के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इसे 'डार्क ऑक्सीजन' बताया है। 

अजीब है ये देश: शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, दिलचस्प है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीवित नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी, इंसानों की एलियंस से मिलने की बता दी तारीख - फोटो : Istock
शोध के प्रमुख एंड्रयू स्वीटमैन का कहना है कि ग्रह पर एरोबिक जीवन की शुरुआत करने के लिए ऑक्सीजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक हम यही समझते हैं कि पृथ्वी की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रकाश संश्लेषक जीवों से शुरू हुई। लेकिन अब पता चला है कि गहरे समुद्र में जहां कोई रोशनी नहीं है वहां ऑक्सीजन मिली है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि एरोबिक जीवन की शुरुआत कहां से हुई होगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें