फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: जासूसी कर रहे एलियंस? अमेरिका के आसमान में दिखे तीन यूएफओ, सेना के पायलट ने रिकॉर्ड किया वीडियो

Sun, 29 May 2022 12:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका के आसमान में दिखे तीन यूएफओ - फोटो : iStock
Aliens News in Hindi: एलियंस को लेकर इन दिनों बहस तेज हो गई है। आए दिन एलियंस और यूएफओ को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनिया में एलियंस को लेकर आज भी रहस्य बरकरार है। इस परग्रही जीव के बारे में ऐसे अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। कई बार लोग ऐसे दावे करते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है।

क्या ब्रह्मांड में एलियन का कोई अस्तित्व है? इस रहस्य को जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। हालांकि आए दिन एलियन को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही रहस्यमयी यूएफओ और एलियंस को लेकर पेंटागन ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में कई जानकारियां दी थी। इसके साथ ही अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पहली बार दुनिया के सामने यूएफओ के दो वीडियो जारी किए थे। 
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिका के आसमान में दिखे तीन यूएफओ - फोटो : iStock
अब इस बीच एक वीडियो सामंने आया है जिसमें कुछ रहस्यमय चीजें दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के आसमान में दिखने वाली ये ये चमकदार चीजें तीन यूएफओ हैं। अमेरिकी सेना के एक हेलिकॉप्टर से इन रहस्यमयी चीजों को रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
अमेरिका के आसमान में दिखे तीन यूएफओ - फोटो : iStock

बताया जा रहा है कि 6 नवंबर 2018 को इन चीजों को रिकॉर्ड किया गया था जो एरिजोना के टक्सन से करीब 40 मील उत्तर पश्चिम में देखी गई थीं। पहले भी कई लोगों ने यूएफओ और एलियंस के अस्तित्व को लेकर ऐसे दावे किए हैं जो हैरान करने वाले हैं। हालांकि किसी के पास इसके कोई सबूत नहीं हैं।

4 of 6
अमेरिका के आसमान में दिखे तीन यूएफओ - फोटो : iStock
वीडियो में दिख रहा है कि एक अपाचे हेलिकॉप्टर टेकऑफ करने वाला है। इसी दौरान एयरक्राफ्ट के को-पायलट को आसमान में तीन चमकती और रहस्यमयी चीजें दिखाई देती हैं। रहस्यमयी रोशनी को देखने के बाद को-पायलट हैरान हो जाते हैं। वह कहते हैं क्या तीनों तेजी से उड़ने वाले लड़ाकू विमान हैं? इसके जवाब में अपाचे के पायलट ने कहा कि हो सकता है  A-10 या F-16 फाइटर प्लेन हों। अमेरिकी नौसेना के पायलटों ने दो दशक के दौरान जिन वीडियो को रिकॉर्ड किया है ये उनसे मिलता जुलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : Pixabay
फाइटर प्लेन से भी तेज से थी रफ्तार

अमेरिकी एयरफोर्स फाइटर पायलट क्रिस लेहतो ने एक वेबसाइट से बात की है और इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह 'F-16 या F/A-18 लड़ाकू विमान से भी तेज उड़ रहा था। इससे पहले भी अमेरिकी सीमाओं पर यूएफओ देखने के दावे किए गए हैं। रिटायर्ड होमलैंड सिक्योरिटी एजेंट रॉबर्ट 'बॉब' थॉमसन ने भी इस वेबसाइट से बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान में दिखे एलियंस! - फोटो : Pixabay
थॉमसन का कहना है कि 'दर्जनों' एजेंट्स से बातचीत की है जिन्होंने आसमान में यूएफओ देखे हैं। थॉमसन ने 11 साल तक सेना में कार्य किया है। उनका कहना है कि इन रहस्यमय चीजों को लेकर दूसरे लोगों में भी चिंता है। थॉमसम का दावा है कुछ ऑब्जेक्ट इतने वास्तविक थे जिनके बारे में बताया नहीं जा सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें