अंतरिक्ष में इन जगहों पर हो सकते हैं एलियन
- फोटो : Pixabay
मंगल पर जीवन की संभावना
वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल की सतह के नीचे जीवन होने की संभावना है। मंगल ग्रह पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर मौजूद है जिसने हाल ही में चट्टानों के सैंपल लिए हैं। इस जगह पर कभी पानी था। इसकी वजह से माना जा रहा है कि लाल ग्रह पर जीवन संभव हो सकता है। मंगल की यह सैंपल ट्यूब 2030 तक धरती पर लौटकर आएगी। इसके बाद पता चला कि मंगल ग्रह पर क्या अभी भी माइक्रोबियल जीवन है?