Aliens News in Hindi: दुनिया में एलियंस के बारे में कई हैरान करने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का कोई अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन आए दिन एलियंस को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला दावा किया है। उसने अपने दावे में कहा कि एक पक्षी है जो एलियंस के लिए जासूस करती है।
अभी तक एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता रहा है। इसको लेकर लोगों ने अलग-अलग दलीलें भी दी हैं। लेकिन अब वैज्ञानिक के इस अजीबोगरीब दावे ने लोगों को हैरत में डाल लिया है। अमेरिकी यूएफओ एक्सपर्ट का कहना है कि धरती पर एलियंस इसानों की जासूसी कर रहे हैं। उनका दावा है कि इसके लिए एलियन एक समुद्री चिड़िया की मदद लेते हैं। यह वैज्ञानिक अमेरिका के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के लिए काम करते हैं जिनका नाम निक पोप है।