Alien Warning: दुनिया में इन दिनों एलियन को लेकर बहस तेज हो गई है। आए दिन इस परग्रही जीव के बारे में अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती हैं। लोगों ने कई बार धरती एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। इन दावों के बारे में जानकर कभी-कभी वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में कहीं पर एलियन हैं? इसको लेकर किसी के पास भी कोई ठोस सबूत नहीं है।
सालों से वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि आए दिन एलियन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। सालों से अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनको एलियन यान यूएफओ होने के दावे किए जाते हैं। अब इस बीच एक बार फिर एलियंस को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
धरती पर हमले की तैयारी में एलियन!
- फोटो : iStock
ब्रिटेन की एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट
ब्रिटेन की एक एजेंसी ने हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी की है जो एलियन से जुड़ी हुई है। ब्रिटिश यूएफओ रिसर्च एसोसिएशन (बुफोरा) को रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें एक पॉकेट-आकार के एलियन के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धरती पर छोटे आकार के एलियन जासूसी के लिए पहुंच चुके हैं। ब्रिटेन में एक साल के अंदर 259 एलियंस और यूएफओ देखे जाने की जानकारी मिली है। इनमें छोटे हरे रंग के पुरुष, अंतरिक्ष यान और अपहरण शामिल है।
विज्ञापन
3 of 6
धरती पर हमले की तैयारी में एलियन!
- फोटो : iStock
हमले की तैयारी कर रहे एलियन
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि धरती को हमले के लिए निशाना बना रहे एलियंस छह इंच के हैं। इनका आकार हेथली के बराबर है। आशंका जताई रही है कि यह मंगल ग्रह से आए हो सकते हैं।
4 of 6
धरती पर हमले की तैयारी में एलियन!
- फोटो : iStock
बुफोरा ने इस बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। बताया गया है कि हाल ही में बुफोरा के पूछताछ डेस्क को एक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि उनके पास एक छोटे ह्यूमनॉइड-आकार के एलियन की सूचना है। एक महिला भी इस बात की गवाह है।
विज्ञापन
5 of 6
धरती पर हमले की तैयारी में एलियन!
- फोटो : iStock
जानिए कैसा दिखता है एलियन
महिला की तरफ से बताया गया है कि एलियन का सिर बड़ा था, लेकिन उसकी लंबाई सिर्फ छह इंच से थोड़ी बड़ी थी। सेंट एल्बंस, हर्ट्स में काम करने वाले यूएफओ स्पॉटर क्रिस बोनहम का कहना है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने धरती पर हमारी जांच के लिए अपने स्काउट को भेजा है। इसलिए उनका अगला कदम धरती पर एक पूर्ण हमला हो सकता है।
धरती पर हमले की तैयारी में एलियन!
- फोटो : Pixabay
महिला पर शक
बुफोरा की तरफ से महिला से और जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उसने एलियन के डर से और भी कुछ बताने से मना कर दिया। हालांकि गवाह महिला पर शक है कि वह सबकुछ इमानदारी से नहीं बता रही है।