फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? मुर्गों की रेस से क्या है संबंध, नासा कर रहा है शोध

Tue, 14 Feb 2023 05:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? - फोटो : iStock
Alien News: दुनियाभर में एक बार एलियन को लेकर बहस तेज हो गई है। अमेरिका समेत कुछ देशों में रहस्यमयी अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने के बाद चर्चा की शुरुआत हुई है। दरअसल कुछ दिनों पहले अमेरिका के आसमान में चीन के 'जासूसी गुब्बारे' देखे गए थे जिसे अमेरिकी वायुसेना ने फाइटर जेट्स की मदद से मार गिराया था। इसके बाद से ही बार-बार यूएफओ देखे जाने की घटना सामने आ रही है। अब अमेरिका, कनाडा और चीन में यूएफओ देखे गए हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है। 

यूएफओ पर अमेरिकी वायु सेना के उत्तरी हवाई क्षेत्र की देखरेख करने वाले जनरल का बड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि लगातार यूएफओ देखे जाने और उन्हें मार गिराने के सामने आ रहे मामले में एलियंस या अन्य किसी वजह को इनकार नहीं करेंगे। बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका दुनिया से कोई राज छिपा रहा है? लेकिन हम आज आपको एक गांव के बारे में बताएंगे, जहां कई बार यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? - फोटो : iStock
दावा किया जाता है कि यूएफओ का हॉटस्पॉट है यह गांव। नासा के वैज्ञानिकों ने अब इस गांव में होने वाली असामान्य गतिविधि में दिलचस्पी दिखाई है। यह गांव यूके (यूनाइटेड किंगडम) में मैनचेस्टर के बाहर बोन्सॉल नामक स्थान पर है। यह गांव अजीबोगरीब गतिविधियों का केंद्र है। इस गांव में यूएफओ के देखे जाना का दावा किया जाता है। हालांकि यह गांव बेहद खूबसूरत है जहां पर कई लोग पलायन करके आए हैं। इस खूबसूरत गांव में पारंपरिक पब और चाय की दुकानें हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? - फोटो : iStock
सबसे खास बात यह है कि लोगों के लिए यूएफओ की एक झलक देखने के लिए बोन्सॉल एक पसंदीदा जगह बन गई है। एक पूर्व पब मालिक ने 'यूएफओ टूर' के लिए ग्राहकों को पेशकश की है। ब्रिटेन के कुछ इलाकों में यूएफओ हॉटस्पॉट हैं जिनमें सेट, बोन्सॉल, मैटलॉक, डर्बीशायर के पास के स्थान शामिल हैं। 
 

4 of 5
इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? - फोटो : iStock
मुर्गों की कई जाती है रेस

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोन्सॉल में हर साल मुर्गों की रेसिंग चैंपियनशिप कराई जाती है। इसकी वजह से यह गांव चर्चा में रहता है। नासा की साल 2000 के दशक में इस पर नजर पड़ी। इसी साल शेरोन रॉलैंड्स ने हॉलीवुड निर्माता को एक यूएफओ का फुटेज 20,000 पाउंड में बेचा था। नासा ने भी इस फुटेज देखने की सिफारिश की थी। नासा के वैज्ञानिकों को लगा कि उसी प्रकार के विमान को दिखाया गया है जो 1996 की शुरुआत में STS-75 कोलंबिया स्पेस शटल मिशन के दौरान उनके कैमरों में कैद हुआ था। 


UFO Alien Alert: दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? जानिए यूएफओ पर हुए अब तक के सबसे बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? - फोटो : iStock
इस गांव में रहस्यमयी

इस गांव में बार-बार रहस्यमयी घटनाएं देखने को मिलती रहीं हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में भी यूएफओ को देखा गया था। एक शख्स ने दावा किया गुलाबी चमक वाली जूते के डिब्बे की तरह लंबवत आकार' वाली रहस्यमयी चीज देखी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें